लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं | Schemes For Higher Education Of Girls

Whatsapp Channel
Telegram channel

Schemes For Higher Education Of Girls: भारतीय सरकार ने लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए बहुत सी योजनाएं चला रखी हैं। आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें अभी तक यह पता नहीं होगा कि लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं कौन-कौन सी है और किस योजना से कितना लाभ होता है तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज इस लेख में हम आपको जितनी भी सरकार द्वारा चलाई गई लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं हैं उन सब के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं (Schemes For Higher Education Of Girls)

दोस्तों आपको बता दें कि भारतीय सरकार लड़कियों को शिक्षा, प्रोत्साहन और समाज में एक अच्छा स्थान दिलवाने के लिए लगातार नई नई योजनाएं निकाल रही है । देश के हर व्यक्ति को इन योजनाओं के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी होता है अगर आपको लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको नीचे जितनी भी लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं हैं उनके बारे में बता रहे हैं –

1.मुख्यमंत्री राजश्री योजना:-

मुख्यमंत्री राजश्री योजना को सन् 2016 में राजस्थान सरकार ने लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए शुरू किया था। इस योजना के माध्यम से देश की लड़कियों के स्वास्थ्य और शिक्षा को और अधिक विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना का लाभ उन लड़कियों को मिल सकता है जिनका जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद होगा। इस योजना के तहत सरकार लड़कियों की आर्थिक सहायता के लिए 50000 रुपए की धनराशि प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ बालिकाओं को उनके जन्म से 12वीं कक्षा में प्रवेश तक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:पास के स्पोर्ट्स शॉप पता करने का सबसे आसान तरीका | Sports Shop Near Me 2023

मुख्यमंत्री राजश्री योजना से मिलने वाला लाभ

  1. मुख्यमंत्री राजश्री योजना से लड़कियों को मिलने वाले लाभ आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं –
  2. इस योजना के अंतर्गत अगर किसी लड़की का जन्म निजी या राजकीय अस्पतालों में होता है तो राज्य के राजकीय एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लड़की के माता-पिता को 2500 रुपए की धनराशि दी जाएगी।
  3. जब लड़की 1 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेती है तो लड़की के नाम से उसके माता-पिता को 2500 रुपए की धनराशि दी जाएगी।
  4. इसके बाद लड़की को किसी भी राजकीय विद्यालय में पहली कक्षा में एडमिशन कराने पर लड़की को 4000 रुपए की धनराशि दी जाएगी।
  5. उसके बाद बालिका को किसी भी राजकीय विद्यालय में छठवीं कक्षा में एडमिशन लेने पर बालिका को 5000 रुपए की धनराशि दी जाएगी।
  6. जब लड़की किसी भी राजकीय विद्यालय में दसवीं कक्षा में एडमिशन लेती है तो लड़की को 11000 रुपए की धनराशि दी जाएगी।
  7. इसके अलावा जब लड़की किसी भी राजकीय विद्यालय से बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर लेती है तो लड़की को 25000 रुपए की धनराशि दी जाएगी।

2. सुकन्या समृद्धि योजना:-

अगर आपके घर में भी एक लड़की का जन्म हुआ है और आपको उसके पढ़ाई और उसकी शादी की चिंता है तो यह योजना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य यही है कि इस योजना के माध्यम से प्रत्येक बालिका अपनी पढ़ाई का खर्चा खुद उठा सके। इस योजना को केवल लड़कियों के लिए लागू किया गया है क्योंकि यही योजना लड़कियों के भविष्य के लिए बहुत कारगर साबित हो सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिस लड़की की उम्र 10 साल से कम है तो उसके माता-पिता द्वारा एक खाता खुलवाया जा सकता है जो 250 रूपये से लेकर 1.5 लाख रुपए के बीच हो सकता है। इस योजना के तहत केवल लड़कियों का खाता खोला जा सकता है। इस योजना का खाता आप अपने किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अपने नजदीकी बैंक में आसानी से खुलवा सकते हैं।

3. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना :-

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी 2023 में चालू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार अगले 5 सालों में 60 करोड़ रुपए का योगदान करेगी। इस योजना का फायदा SC, ST, OBC और सामान्य वर्ग की महिलाएं उठा सकती हैं। इस योजना के तहत हर महिला के खाते में हर महीने 1000 रुपए की धनराशि भेजी जाएगी। इस प्रकार से इस योजना के तहत हर महिला को 1 साल के 12000 रुपए महिला के खाते में भेजे जाएंगे। अगर अभी तक आपने इस योजना का फायदा नहीं उठाया है तो जल्द ही इस योजना में हिस्सा लेकर इसका फायदा उठा सकते हैं।

4. CBSE छात्रवृत्ति योजना:-

इस योजना का उद्देश्य उन लड़कियों की मदद करना है जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है और जो पढ़ाई में रुचि रखते हैं और पढ़ लिखकर कुछ बनना चाहती हैं। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को प्रोत्साहित करके उनके भविष्य की नीव को मजबूत बनाना है।

इस योजना के अंतर्गत जो लड़कियां सीबीएसई एग्जाम में अच्छे नंबर से पास होती हैं उनको छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। अगर किसी लड़की के 12वीं कक्षा में 60% से ऊपर अंक आते हैं तो उन लड़कियों को इस योजना के अंतर्गत हर महीने 500 रूपये की धनराशि दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले पैसे सीधे लड़कियों के बैंक खाते में भेज दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: सबसे पास की दवा की दुकान कहाँ है | Sabse Pass Ki Dava Ki Dukaan Kahan Hai

5. बालिका समृद्धि योजना: –

इस योजना के तहत लड़कियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को लड़कियों की पढ़ाई और लड़कियों के भविष्य के बारे में जागरूक करवाना है। इस योजना के अंतर्गत लड़की के जन्म लेने पर उसकी मां को लड़की के नाम से 500 रुपए की राशि प्राप्त कराई जाएगी। इसके बाद लड़की को किसी भी राजकीय विद्यालय में पहली कक्षा में एडमिशन कराने पर लड़की को 300 रुपए की धनराशि दी जाएगी।

उसके बाद बालिका को किसी भी राजकीय विद्यालय में 4th कक्षा में एडमिशन लेने पर बालिका को 500 रुपए की धनराशि दी जाएगी। जब लड़की किसी भी राजकीय विद्यालय में छठवीं कक्षा में एडमिशन लेती है तो लड़की को 700 रुपए की धनराशि दी जाएगी। इसके साथ ही जब लड़की किसी भी राजकीय विद्यालय से आठवीं कक्षा में प्रवेश लेती है तो लड़की को 800 रुपए की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा जब लड़की किसी भी राजकीय विद्यालय में नव्या दसवीं कक्षा में एडमिशन लेती है तो लड़की को 1000 रुपए की धनराशि प्राप्त कराई जाएगी।

6. मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना:-

इस योजना को बिहार सरकार द्वारा चालू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करवाना है। इस योजना के तहत केवल जिन लड़कियों का जन्म बिहार राज्य में होता है उन लड़कियों को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य कि प्रत्येक लड़की को 2000 रुपए की धनराशि प्राप्त कराई जाएगी। इस योजना का फायदा उठाने के लिए लड़की का जन्म प्रमाण पत्र जमा करवाना पड़ता है उसके बाद इस योजना से जुड़ जाने पर लड़की के माता-पिता को यह पैसे दिए जाते हैं।

7. माजी कन्या भाग्यश्री योजना:-

यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा चालू की गई है इस योजना के तहत जिन लड़कियों का जन्म 1 जनवरी 2014 के बाद होता है तो उन लड़कियों को आर्थिक सहायता और धनराशि प्रदान की जाएगी। राज्य में लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रधान करने और बाल विवाह को रोकने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य में जन्म लेने वाली लड़कियों को प्रत्येक वर्ष 21200 रुपए की धनराशि प्राप्त कराई जाएगी।

इस योजना के अंतर्गत लड़की के जन्म लेने पर लड़की के माता-पिता को लड़की के नाम से 5000 रुपए की राशि प्राप्त कराई जाएगी। इसके बाद लड़की के पांचवी कक्षा में प्रवेश लेने पर लड़की को 2500 रुपए की धनराशि दी जाएगी। उसके बाद लड़की के 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर लड़की को 3000 रुपए की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा जब लड़की की उम्र 18 साल हो जाएगी तब उस लड़की के माता-पिता को 100000 रुपए की धनराशि दी जाएगी जिसका उपयोग केवल लड़की की शादी और लड़की की पढ़ाई के लिए ही किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Film Director Kaise Bane | फिल्म डायरेक्टर कैसे बन सकते है | 2023 के Best फिल्म डायरेक्टर कोर्स

निष्कर्ष:-

आज हमने आपको 7 ऐसी लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं बताई है जिसके बारे में हर माता-पिता को पता होना बेहद जरूरी होता है। अगर आपके भी घर में एक लड़की ने जन्म लिया है तो आपको लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं के बारे में पता होना बहुत जरूरी है।

इस लेख के माध्यम से हमने आज आपको आपके सवाल लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं, के बारे में अच्छे से जानकारी दी है। उम्मीद करता हूं इस लेख को पढ़ने के बाद आपको आपके सवाल लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं कौन-कौन सी है और इनसे कितना लाभ होता है यह पता चल गया होगा।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment