कहानी लिखने के नियम क्या है | Kahani Likhne Ke Niyam Kya Hai 2023

Whatsapp Channel
Telegram channel

Kahani Likhne Ke Niyam Kya Hai: दोस्तों आपने अपने दादा – दादी या नाना – नानी से बचपन में बहुत कहानियां सुनी होंगी और उन कहानियों को सुनते वक्त बहुत मजा आता होगा लेकिन आपने कभी यह सोचा है कि आखिर यह कहानियां लिखी कैसे जाती है जिससे कि हमें सुनने में बहुत मजा आता है। तो आपको बता दें कि दरअसल, यह कहानी लिखने वाले पर निर्भर करता है कि वह कहानी को कितना मजेदार और अच्छे तरीके से पेश करता है।

अगर आपको भी कहानी लिखने का शौक है और आप भी कहानियां लिखना चाहते हैं लेकिन आपको नहीं पता है कि कहानी लिखने के नियम क्या है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कहानी लिखने के नियम क्या है के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं जिससे आप भी एक अच्छी और मजेदार कहानी लिख सके।

कहानी लिखने के नियम क्या है? (Kahani Likhne Ke Niyam Kya Hai)

दोस्तों यह तो आप भी जानते होंगे कि किसी भी चीज को लिखने के लिए कुछ ना कुछ नियम तो जरूर होते हैं उसी प्रकार कहानी लिखने के भी कुछ नियम होते हैं। अगर आप बिना किसी जानकारी के ऐसे ही कहानी लिखने लग जाते हैं तो आपकी कहानी मजेदार और अच्छी नहीं बनती है जिस वजह से आपकी कहानी कोई भी पढ़ना नहीं चाहेगा। इसलिए आपको कहानी लिखने के नियम क्या है? इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है, तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि कहानी लिखने के नियम क्या है –

1. कहानी का शीर्षक मूल कहानी पर आधारित होना चाहिए

कहानी लिखते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की कहानी का शीर्षक मूल कहानी पर आधारित होना चाहिए क्योंकि कोई भी व्यक्ति कहानी के शीर्षक से ही अंदाजा लगा लेता है कि यह कहानी किस विषय पर आधारित है। अगर आप एक अच्छा और उचित शीर्षक का चुनाव करते हैं तो कहानी पढ़ने वाले को आपके द्वारा बनाई गई कहानी पढ़ने में और भी मजा आता है इसलिए कहानी लिखते वक्त आपको हमेशा उचित और मूल कहानी पर आधारित शीर्षक का चुनाव करना चाहिए।

2. कहानी की शुरुआत मजेदार और आकर्षक ढंग से हो

कहानी लिखने का दूसरा और सबसे इंपोर्टेंट नियम होता है की कहानी की शुरुआत मजेदार और आकर्षक ढंग से होनी चाहिए। कहानी लिखते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कहानी की शुरुआती लाइन मजेदार होनी चाहिए क्योंकि कोई भी व्यक्ति कहानी को शुरुआत से पढ़ना पसंद करता है।

ऐसे में अगर आप शुरुआत में ही आकर्षक और मजेदार लाइनों से कहानी की शुरुआत करते हैं तो कहानी पढ़ने वाले व्यक्ति को आप की कहानी पढ़ने में मजा आता है और वह आपकी कहानी को पूरा पड़ता है। इसलिए आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कहानी लिखते वक्त कहानी की शुरुआत मजेदार और आकर्षक ढंग से करनी चाहिए।

3. कहानी लिखने के लिए शांत वातावरण वाली जगह का चयन करें

अगर आप कोई कहानी लिखना चाहते हैं तो आपको कहानी लिखने के लिए एक शांत वातावरण वाली जगह यानी एकांत स्थान का चयन करना चाहिए क्योंकि अगर आप एक ऐसी जगह पर बैठकर कहानी लिखते हैं जहां कोई शोर-शराबा ना हो और आप एकांत बैठे हैं तो आप बहुत अच्छे से मजेदार और आकर्षक कहानी को लिख पाएंगे।

लेकिन अगर आप किसी ऐसी जगह पर कहानी लिखने बैठ जाते हैं जहां पर अधिक शोर शराबा हो रहा हो तो आप कहानी को सही से नहीं लिख पाते हैं और आपके द्वारा बनाई गई कहानी मजेदार और आकर्षक नहीं बन पाती है इसलिए आपको कहानी लिखते समय एक शांत वातावरण वाली जगह पर बैठकर कहानी लिखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: फैशन डिजाइनिंग के लिए कॉलेज बताओ | 2023 के Best Fashion Designing College

4. कहानी में सरल भाषा का प्रयोग करें

अगर आप किसी कहानी को लिखते हैं तो आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आपको कहानी में कठिन भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर आप कहानी में कठिन भाषा का प्रयोग करते हैं तो कहानी पढ़ने वाले को कहानी समझ में नहीं आती है और उसको कहानी पढ़ने में उतना मजा नहीं आ पाता है। इसलिए आपको कहानी लिखते वक्त हमेशा सरल और सहज भाषा का प्रयोग करना चाहिए। सरल भाषा का प्रयोग करने से आपके द्वारा लिखी गई कहानी बहुत ही रोमांचक और आकर्षक हो जाती है जिससे कहानी पढ़ने वाले को आपकी कहानी पढ़कर बहुत मजा आता है।

5. ज्यादा से ज्यादा कहानियों को पढ़ना

दरअसल, ज्यादा से ज्यादा कहानियों को पढ़ना भी एक कहानी लिखने का सबसे महत्वपूर्ण नियम है। जब आप अधिक से अधिक कहानियों को पढ़ते हैं तो आपको उन कहानियों से कुछ सीख और अनुभव प्राप्त होता है। अगर आपको कहानी लिखने का अनुभव हो जाता है तो आप कहानी को बहुत ही आकर्षक और मजेदार तरीके से पेश कर सकते हैं।

अगर आपको कहानी पढ़ने का शौक है और आप भी कहानी लिखना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि आप जितनी अधिक कहानियां पढ़ते हैं तो आपको उनसे उतना ही अनुभव प्राप्त होता है।

6. कहानी की घटनाएं क्रम से होनी चाहिए

कहानी लिखते समय सबसे पहले कहानी की घटनाओं का एक ढांचा तैयार करना चाहिए और कहानी की घटनाओं को क्रम से लिखना चाहिए। कहानी लिखते समय कहानी की घटनाओं को एक क्रम से लिखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि अगर आप कहानी का पहले से एक ढांचा तैयार कर लेते हैं और उस ढांचे के आधार पर ही कहानी को लिखते हैं तो कहानी पढ़ने वाले को आपके द्वारा लिखी गई कहानी अच्छे से समझ में आती है और कहानी पढ़ने वाले को कहानी पढ़कर आनंद आता है।

लेकिन अगर आप कहानी की घटनाओं को आगे पीछे कर देते हैं तो उससे कहानी पढ़ने वाले व्यक्ति को आपके द्वारा लिखी गई कहानी सही से समझ में नहीं आती है और कहानी पढ़ने वाले को आपके द्वारा लिखी गई कहानी को पढ़कर कोई मजा नहीं आता है इसलिए आपको हमेशा कहानी लिखते वक्त पहले से ही कहानी की घटनाओं का एक क्रम तैयार कर लेना चाहिए और उसी आधार पर कहानी को लिखना चाहिए।

7. समय का सही से उपयोग करना

दोस्तों यह बात तो आप ही जानते होंगे कि समय का सही से उपयोग करना बहुत जरूरी होता है इसलिए कहानी लिखने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप 1 दिन में कितने वर्ड लिख सकते हैं और आपको उस हिसाब से ही कहानी को लिखना चाहिए। हालांकि, आप शुरुआत में ज्यादा वर्ल्ड नहीं लिख पाएंगे लेकिन आप जैसे-जैसे कहानी लिखते जाएंगे तो आपको उतना ही अनुभव होता जाएगा और आप कुछ समय बाद एक दिन में ही 2 से 3 हजार वर्ड आसानी से लिख पाएंगे।

यह भी पढ़ें:भारत के टॉप साइंस कॉलेज | Bharat Ke Top Science College 2023

निष्कर्ष:-

आज हमने आपको कहानी लिखने के 7 नियम बताए हैं अगर आप इन नियमों को सही से फॉलो करते हैं तो आप भी बहुत जल्द एक अच्छे कहानी लेखक बन सकते हैं और अपनी कहानियों से लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हमने आज आपको कहानी लिखने के नियम क्या है के बारे में अच्छे से जानकारी दी है। उम्मीद करता हूं इस लेख को पढ़ने के बाद आपको आपके सवाल कहानी लिखने के नियम क्या है का जवाब मिल गया होगा। अगर आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कुछ फायदा मिला हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment