How To Activate Paytm Wallet – अब आपका भी पेटीएम वॉलेट होगा एक्टिवेट, जाने तरीका

Whatsapp Channel
Telegram channel

विस्तार :- दोस्तों आज मैं आपको इस लेख के माध्यम से How To Activate Paytm Wallet यानी पेटीएम वॉलेट एक्टिवेट कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूं। दोस्तों आप लोग तो जानते ही होंगे कि आजकल पैसों का लेनदेन (Money Transfer ) ऑनलाइन तरीकों से होने लगा है और उन ऑनलाइन तरीकों में से Paytm भी एक बहुत ही अच्छा Online Money Transfer ऐप है जिसकी सहायता से आप पैसों का लेनदेन बहुत ही आसानी से कर सकते हों।

दोस्तों आप लोगों में से भी शायद ही ऐसा कोई होगा जो Paytm के बारे में नहीं जानता हो लेकिन आप लोगों में से कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें पेटीएम के बारे में तो पता होता है लेकिन How To Activate Paytm Wallet यानी पेटीएम वॉलेट एक्टिवेट कैसे करें के बारे में पता नहीं होता है और वह लोग पेटीएम का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

तो आज मैं आप लोगों को इस लेख के माध्यम से How To Activate Paytm Wallet के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूं और साथ ही इस लेख में हम यह भी जान लेंगे की पेटीएम वॉलेट में पैसे कैसे ऐड करें और पेटीएम वॉलेट से बैंक खाते में पैसे कैसे ट्रांसफर करें।

पेटीएम वॉलेट एक्टिवेट कैसे करें [How To Activate Paytm Wallet]

दोस्तों अगर आप भी अपना Paytm Wallet Activate कराना चाहते हैं तो आप बड़ी ही आसानी से अपने पेटीएम वॉलेट को एक्टिवेट कर सकते हैं। दोस्तों आपको बता दूं कि पेटीएम वॉलेट को एक्टिवेट करना बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को Follow करके बहुत ही आसानी से अपने पेटीएम वॉलेट को एक्टिवेट कर सकते हैं –

[1] इसके लिए सबसे पहले आपके पास Paytm ऐप होना जरूरी है। अगर आपके पास पेटीएम ऐप नहीं है तो आप Play Store पर जाकर इसे आसानी से Download कर सकते हैं।

[2] अब आपको अपने मोबाइल में Paytm ऐप को ओपन करना है।

[3] इसके बाद आपको अपने नंबर से इसमें अकाउंट बनाना होगा।

[4] अब आपके सामने Paytm App का होम पेज ओपन हो जाएगा।

[5] यहां पर आपको ऊपर की तरफ सर्च बार का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा आपको इस पर क्लिक करना है।

[6] इसमें आपको KYC लिखकर सर्च करना होगा और जैसे ही आप सर्च करते हैं तो आपके सामने Kyc Near Point का ऑप्शन दिख रहा होगा, तो आपको इस पर क्लिक करना है।

[7] इसके बाद आपके सामने एक Activate Paytm Wallet का फॉर्म खुल जाएगा।

[8] यहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से आपको किसी एक पर क्लिक करना होगा और उसकी डिटेल भरनी होगी।

[9] इसके बाद आपको I agree to the terms and conditions को Yes करना होगा और फिर Activate My Wallet पर क्लिक करना होगा और आपका पेटीएम वॉलेट एक्टिवेट हो जाएगा।

पेटीएम वॉलेट में पैसे कैसे ऐड करें [How To Add Money In Paytm Wallet]

दोस्तों अगर आप नहीं जानते कि पेटीएम वॉलेट में पैसे कैसे ऐड करते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को Follow करके आसानी से Paytm Wallet में पैसे ऐड कर सकते हैं –

[1] सबसे पहले आपको अपने पेटीएम ऐप को ओपन करना होगा।

[2] इसके बाद आपको Paytm Wallet का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा इस पर क्लिक करना है।

[3] अब आप को Paytm Balance का ऑप्शन दिख रहा होगा आपको इस पर क्लिक करना है और इसके बाद आपको Paytm Wallet पर क्लिक करना है।

[4] इसके बाद आपके सामने Available Balance का पेज ओपन हो जाएगा। अब आपको नीचे Add Money To Paytm Wallet पर क्लिक करना होगा।

[5] इसके बाद आपके पास Amount डालने का ऑप्शन आएगा और आप जितने भी पैसे पेटीएम वॉलेट में ऐड करना चाहते हैं इतने पैसे ऐड कर सकते हो।

[6] अब आपको नीचे Proceed To Add पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपने जिस भी बैंक अकाउंट को ऐड किया है वह बैंक अकाउंट आपको दिख जाएगा।

[7] इसके बाद आपको Pay पर क्लिक करना होगा और आपके पास OTP आएगा उसे यहां पर भर देना होगा।

[8] उसके बाद बहुत ही आसानी से आपके पैसे आपके पेटीएम वॉलेट में ऐड हो जाएंगे।

 

पेटीएम वॉलेट से बैंक खाते में पैसे कैसे ट्रांसफर करें [How To Transfer Money From Paytm Wallet To Bank Account]

दोस्तों अगर आप पेटीएम वॉलेट से बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को Follow करना होगा –

[1] सबसे पहले आपको अपने पेटीएम ऐप को ओपन करना होगा।

[2] इसके बाद आपको Paytm Wallet का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा इस पर क्लिक करना है।

[3] अब आप को Paytm Balance का ऑप्शन दिख रहा होगा आपको इस पर क्लिक करना है और इसके बाद आपको Paytm Wallet पर क्लिक करना है।

[4] इसके बाद आपके सामने Available Balance का पेज ओपन हो जाएगा। अब आपके सामने Send Money To Bank का ऑप्शन नजर आ रहा होगा आपको इस पर क्लिक करना है।

[5] इसके बाद आपको Amount डालने का ऑप्शन मिलेगा।

[6] यहां पर आप जितना भी पैसा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं उतना आपको लिख देना है और Proceed पर क्लिक कर देना है।

[7] अब आपके सामने Bank Select करने का ऑप्शन मिलेगा, आप जिस भी बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर जाते हैं उसे सेलेक्ट करना होगा।

[8] इसके बाद आपको Proceed पर क्लिक करना होगा और आपके पैसे आपके बैंक अकाउंट में Transfer हो जाएंगे।

पेटीएम वॉलेट का पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए कितना शुल्क लगता है [Paytm Wallet To Bank Transfer Charges]

दोस्तों आप लोगों में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि पेटीएम वॉलेट का पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए पेटीएम कितना शुल्क लेता है। तो दोस्तों आप लोगों को बता दूं कि अगर आप पेटीएम वॉलेट का पैसा अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो इसके लिए Paytm 3% का शुल्क लेता है।

किसी के भी पेटीएम वॉलेट में पैसे कैसे भेजें [How To Send Money To Paytm Wallet]

दोस्तों अगर आप अपने पेटीएम वॉलेट से किसी दूसरे के पेटीएम वॉलेट में पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा –

[1] सबसे पहले आपको अपने पेटीएम ऐप को ओपन करना होगा।

[2] इसके बाद आपको Scan & Pay ऑप्शन पर क्लिक करना है।

[3] अब आपको नीचे Enter Mobile Nomber के ऑप्शन पर क्लिक करना है और आप जिसके भी पेटीएम वॉलेट में पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं उसका नंबर डालना है।

[4] उसके बाद आपके सामने उसका अकाउंट दिख जाएगा और आपको उस पर क्लिक करना होगा।

[5] इसके बाद आपको Pay पर क्लिक करना होगा और Amount डालनी होगी।

[6] अब आपको नीचे अकाउंट सेलेक्ट करने का ऑप्शन आ रहा होगा आपको Paytm Wallet ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है।

[7] उसके बाद आपको Pay पर क्लिक करना होगा और आपके पैसे सामने वाले के Paytm Wallet में ट्रांसफर हो जाएंगे।

Also ReadTop 5 money earning apps without investment – 1 लाख महीना कमाओ

FAQ [अक्सर पूछे जाने वाले सवाल]

1. Paytm से एक दिन में कितना पैसा भेज सकते है?

Ans – अगर आप पेटीएम की फुल Kyc कर लेते हैं तो आप Paytm UPI के जरिए 1 दिन में 1,00,000 रुपए तक का ट्रांसफर कर सकते हैं और 1 घंटे में आप 20,000 रुपए तक का ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा आप 1 दिन में 20 ट्रांजैक्शन और 1 घंटे में 5 ट्रांजैक्शन आसानी से कर सकते हो।

2. पेटीएम वॉलेट से क्या क्या कर सकते हैं?

Ans – आप अपने Paytm Wallet से मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल पेमेंट, पानी बिल पेमेंट, DTH Recharge, गैस सिलेंडर बुक, टिकट बुकिंग और Paytm First Game भी खेल सकते हैं।

3. पेटीएम वॉलेट नंबर क्या होता है?

Ans – आप जिस मोबाइल नंबर से पेटीएम अकाउंट को रजिस्टर करते हैं वो ही आपका पेटीएम वॉलेट नंबर होता है।

निष्कर्ष (Conclusion) :- दोस्तों आज हमने आपको इस लेख के माध्यम से How To Activate Paytm Wallet यानी पेटीएम वॉलेट एक्टिवेट कैसे करें, पेटीएम वॉलेट में पैसे कैसे ऐड करें, पेटीएम वॉलेट से बैंक खाते में पैसे कैसे ट्रांसफर करें और किसी के भी पेटीएम वॉलेट में पैसे कैसे भेजें की पूरी जानकारी दी है। तो दोस्तों आपको हमारी दी गई जानकारी कैसी लगी हमें Comment करके जरूर बताएं।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment