Google Mera Naam Kya Hai | अब गूगल भी बताएगा आपका नाम क्या है

Whatsapp Channel
Telegram channel

Google Mera Naam Kya Hai: हेलो दोस्तों आज की हमारी इस पोस्ट में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से “गूगल मेरा नाम क्या है” के बारे में जानकारी देंगे, यानी अगर आप गूगल से पूछते हैं की “Hello Google Mera Naam Kya Hai” तो गूगल आपको खुद बताएगा कि आपका नाम क्या है।

क्या आप भी Google से पूछना चाहते हैं कि Google मेरा नाम क्या है? और क्या आप भी यह सोच कर परेशान हो रहे हैं कि आखिर गूगल कैसे बताता है कि मेरा नाम क्या है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका सिंपल सा जवाब है की गूगल के पास आपकी सभी Information होती है जिसकी वजह से आप गूगल से पूछते हैं कि “Ok Google Mera Naam Kya Hai” तो गूगल आपको आपका नाम बता देता है।

दोस्तों आपको बता दूं कि आपके बारे में जितना आपके परिवार को भी नहीं पता होता है उससे ज्यादा जानकारी गूगल के पास होती है। इस लेख में हमजब आप Google से पूछते है कि “Hey Google Mera Naam Kya Hai” तो Google आपको किस तरह से आपका नाम बता देता है इस बारे हम आपको पूरी जानकारी देने वाले है इसलिए इस Article को ध्यान पूर्वक पूरा जरूर पढ़ें।

गूगल मेरा नाम क्या है?(Google Mera Naam Kya Hai)

अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि “मेरा नाम क्या है गूगल” पूछने पर गूगल आपका नाम कैसे पता देता है। तो आपको बता दें कि यह कोई जादू नहीं है बल्कि यह काम गूगल असिस्टेंट के द्वारा होता है। गूगल असिस्टेंट आप की सभी जानकारी को सेव करके रखता है और आप जैसे ही गूगल असिस्टेंट से पूछते हैं कि “Mera Naam Kya Hai Google” तो गूगल असिस्टेंट आपको आपका नाम बता देता है।

इस लेख में हम आगे यही जानने वाले हैं कि आप भी कैसे इसे सेटअप कर सकते हैं और यह किस तरह काम करता है और फिर आप भी गूगल से पूछेंगे कि “हेलो गूगल मेरा नाम क्या है” तो गूगल आपको भी आपका नाम बता देगा, तो चलिए इसके बारे में नीचे डिटेल में जानते हैं।

गूगल असिस्टेंट क्या है?(Google Assistant Kya Hai)

दोस्तों आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल असिस्टेंट गूगल का ही एक Feature है जो Voice Control पर काम करता है। अगर आप इस Feature का इस्तेमाल करते हैं तो आपको दो ऑप्शन मिलते हैं। पहला आप इसमें अपनी वॉइस के जरिए कुछ भी सर्च कर सकते हैं और दूसरा आप इसमें Text के जरिए कुछ भी सर्च कर सकते हैं।

गूगल असिस्टेंट को बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि आप किसी भी जानकारी को आसानी से प्राप्त कर पाए। ना कि आपको ज्यादा से ज्यादा ब्राउज़र को ओपन करके उनमें सर्च करना पड़े। इस फीचर के जरिए आप गूगल से किसी भी तरह की कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-Bank Mein Khata Kaise Kholte Hain | बैंक अकाउंट कैसे खोलते है 2023

Google Mera Naam Kya Hai – गूगल कैसे बताएगा आपका नाम क्या है?

क्या आपके भी मन में यह सवाल चल रहा है कि गूगल से अपना नाम पूछने पर गूगल कैसे आपका नाम बता देता है तो चलिए इसके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं। दरअसल गूगल के पास आपकी कई तरह की पर्सनल डिटेल्स होती हैं जिसकी वजह से अगर आप गूगल से अपना नाम पूछते हैं तो गूगल आपको आपका नाम बता देता है।

दोस्तों अगर आपको याद हो तो जब भी गूगल अकाउंट बनाते हैं तो गूगल आपसे कई तरह की पर्सनल डिटेल्स मांगता है जैसे आपका नाम, फ़ोन नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स और हमारी यह जानकारी गूगल के पास हमेशा सुरक्षित रहती है। हालांकि, गूगल आपकी दी गई जानकारी का कभी भी गलत उपयोग नहीं करता है बल्कि आपको जरूरत पड़ने पर आपको सभी जानकारी बताता है।

गूगल असिस्टेंट कैसे चालू करें?

दोस्तों अगर आप भी Google से पूछना चाहते हैं कि “गूगल मेरा नाम क्या है” तो गूगल आपको आपका नाम तभी बताएगा जब आपके मोबाइल में गूगल असिस्टेंट चालू होगा। अगर आप नहीं जानते कि गूगल असिस्टेंट कैसे चालू करें, तो आप नीचे दिए गए तरीके से अपने मोबाइल में गूगल असिस्टेंट सेटअप कर सकते हैं –

Step 1 इसके लिए आपको सबसे पहले Google ऐप को ओपन करना होगा।

Step 2 अब आपको ऊपर अपनी प्रोफाइल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 3 जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने कई ऑप्शन नजर आएंगे, तो आपको Settings वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 4 इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे। यहां पर आपको Voice वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 5 जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक और नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको Voice Match वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 6 इसके बाद आपको गूगल असिस्टेंट को ऑन करने का ऑप्शन मिलेगा तो इसे यहां से ऑन कर देना होगा।

Step 7 जैसे ही आप इसे ऑन कर देंगे तो आपके सामने एक और Voice Model का ऑप्शन खुल जाएगा, तो आपको Voice Model वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 8 इस पर क्लिक करने के बाद Retrain Voice Model वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 9 इसके बाद आपको गूगल कुछ बोलने को कहेगा जैसे Ok Google, Hey Google, उसके बाद आपको Next पर क्लिक करना होगा और फिर Finish पर क्लिक करना होगा।

इस प्रकार से आप अपने मोबाइल में गूगल असिस्टेंट को चालू कर सकते हैं। अब जब भी आप गूगल से कहेंगे कि “Hey Google Mera Naam Kya Hai”, ओके गूगल मेरा नाम क्या है, मेरा क्या नाम है, मेरा नाम क्या है गूगल, तो गूगल आपको आपका नाम बता देगा।

गूगल असिस्टेंट से आप क्या क्या पूछ सकते हैं?

1. Weather – आज का मौसम कैसा रहेगा

अगर आप किसी शहर या गांव में रहते हैं और आपको अपने गांव के मौसम के बारे में जानना है तो आप गूगल से पूछ सकते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा और आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा, इस तरह से आप गूगल से मौसम की जानकारी ले सकते हैं।

2. मेरा नाम क्या है

गूगल असिस्टेंट से आप अपना नाम पूछ सकते हैं। अगर आप गूगल से पूछते हैं कि गूगल मेरा नाम क्या है, हेलो गूगल मेरा नाम क्या है या ओके गूगल मेरा नाम क्या है तो गूगल आपको बड़ी आसानी से आपका नाम बता देता है।

3. गाना सुनना

दोस्तों अगर आपको कोई Song सुनना है तो आप गूगल असिस्टेंट की मदद से Song सुन सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल असिस्टेंट को बोलना होता है कि मुझे कोई गाना सुनाओ, तो गूगल असिस्टेंट आपको गाना भी सुनाता है।

4. रिमाइंडर सेट कर सकते हैं

अगर आप कोई रिमाइंडर सेट करना चाहते हैं कि मुझे 2 घंटे बाद यह काम करना है तो आप गूगल असिस्टेंट की सहायता से यह भी कर सकते हैं। इसके अलावा भी आप किसी भी तरह की जानकारी गूगल असिस्टेंट से ले सकते हैं।

Google Mera Naam Kya Hai से संबंधित FAQs

Q.1. गूगल असिस्टेंट की आवाज किसकी है?

Ans. आपको बता दें कि गूगल असिस्टेंट में जिस आवाज का प्रयोग किया गया है वह एक अमेरिकन फीमेल किकी बेसेल की आवाज है।

Q.2. गूगल जी कैसे हो?

Ans. अगर आप गूगल से यह सवाल करते हैं की गूगल आप कैसे हो तो गूगल आपको जवाब में कहेगा कि मैं अच्छा हूं आप कैसे हैं।

निष्कर्ष :-

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको यह जानकारी दी है कि आप गूगल से कैसे पहुंच सकते हैं कि Google Mera Naam Kya Hai और गूगल असिस्टेंट की सहायता से आप गूगल से क्या-क्या पूछ सकते हैं, इसके बारे में भी हमने इस लेख में जानकारी दी है।

उम्मीद करता हूं कि आज हमने आपको इस लेख के माध्यम से “गूगल मेरा नाम क्या है” के बारे में जो जानकारी दी है वह आपको जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Twitter आदि पर Share जरूर करें।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment